कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने चिकित्सालय समेत अन्य स्थानों पर भोजन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है।
नेशनल यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरत मंद रिक्शा चालक, एवं दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रशांत तिवारी ने बताया कि जरूरत मंदों को बांटने के लिए राशन का इंतजाम किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके रिश्तेदारों के लिए खाना बना कर पहुंचाया जा रहा है।
इस कड़ी में शहर के एक निजी अस्पताल में बेलसोना निवासी मरीज के लिए फैज अहमद ने अपने घर से खाना बना कर पहुंचाया। संगठन के अफसर मिर्जा ने लोगों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दिया है।
गायत्री परिवार की टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों की मदद कर रही है। जिला अस्पताल में डॉ. सुधाकर सिंह की अगुवाई में दूर से आए मरीजों को रोजाना सुबह-शाम गायत्री परिवार अपनी टीम गोमती मित्र मंडल के साथ भोजन बांट रहा है।
साथ ही शहर में छुट्टा घूम रहे जानवरों को भी चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में दूर से आने वाले मरीजों के तीमारदार भटके न एक जगह रहें, इसके लिए गायत्री परिवार सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सुबह-शाम लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। टीम में रुद्र प्रताप सिंह मदन, रतन कसौंधन, अभिषेक सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।